Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिगरीब मेधावी बच्चों के लिए सरकार के दरवाजे हमेशा खुले रहिंगे: डॉ....

गरीब मेधावी बच्चों के लिए सरकार के दरवाजे हमेशा खुले रहिंगे: डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून: शुक्रवार को मेधावी छात्र सम्मान समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचे शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सभी मेधावियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गरीब मेधावी बच्चों के लिए सरकार के दरवाजे हमेशा खुले हैं। फिर चाहे वह सुपर-50 हो या अन्य परीक्षाओं में पास होने वाले युवाओं को मिलने वाला प्रोत्साहन। उन्होंने मेधावियों से जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश के आठवीं तक के करीब पांच लाख बच्चे अक्षय पात्र सेंट्रल किचन के माध्यम से मिड-डे-मील का भोजन लेंगे।

शिक्षा मंत्री कहा कि उनकी सरकार हर जरूरतमंद छात्र के लिए हमेशा तत्पर रहती है। पहले देहरादून में सुपर-30 योजना चलाई, जिसमें निशुल्क कोचिंग लेने वाले सभी 30 गरीब मेधावियों को आईआईटी में दाखिला मिला। इसके बाद प्रदेश में देहरादून, श्रीनगर और द्वाराहाट में सुपर-50 के तहत 150 मेधावियों को निशुल्क कोचिंग दी जा रही है। 

उन्होंने बताया कि इन 150 में से 142 छात्रों को आईआईटी और एनआईटी में दाखिला मिला था। अगर कोई छात्र एनडीए, सिविल सेवा, पीसीएस जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है और उसने पहला पड़ाव पास कर लिया है तो सरकार उन छात्रों को 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देती है।

रावत ने कहा कि अगर कोई बच्चा गरीब है, टॉपर है और उसे किसी भी तरह की परेशानी है, तो वह सीधे उनसे या फिर मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचा सकता है। सरकार आगे बढ़ने में उसकी पूरी मदद को हमेशा तैयार है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments