Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने किया “उत्तराखण्ड पुलिस एप्प” का उद्घाटन, एक ही एप्प...

सीएम धामी ने किया “उत्तराखण्ड पुलिस एप्प” का उद्घाटन, एक ही एप्प में मिलेंगी सभी सुविधाएं

देहरादून: प्रदेश में आम जन की सुविधा व ऑनलाईन रिपोर्टिग को और अधिक सहज बनाने के लिए उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा शुरू की गयी ई-एफआईआर सुविधा और “उत्तराखण्ड पुलिस एप्प” का शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विधिवत उदघाटन किया गया।

मुख्यमंत्री के सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि के मूल मंत्र के क्रम में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा प्रदेश की जनता हेतु यह सुविधाएं शुरू की गयी हैं। अब घर बैठे ही वाहन चोरी और गुमशुदा वस्तुओं के संबंध में ई-एफआईआर दर्ज कराई जा सकेगी।

“उत्तराखण्ड पुलिस एप्प” में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा आम-जनता के लिये संचालित की जा रही सभी ऑनलाईन एप्प की सुविधाओं को एक साथ एकीकरण किया गया है। इस एप्प में गौरा शाक्ति (महिलाओं की सुरक्षा हेतु), ट्रैफिक आई (यातायात नियमों के उल्लघंन की जानकारी देने हेतु), पब्लिक आई (नियमों के उल्लंघन और अपराध से सम्बन्धित जानकारी देने हेतु), मेरी यात्रा (उत्तराखण्ड चार धाम और पर्यटन से सम्बन्धित जानकारी हेतु), लक्ष्य नशा मुक्त उत्तराखण्ड (नशे से बचाव व उससे सम्बधित जानकारी) जैसी सभी सुविधाएं इस एक एप्प में ही मिलेंगी I

अब इन सभी एप्प की सुविधाएं एक ही जगह उत्तराखण्ड पुलिस एप्प पर मिलेंगी। उत्तराखण्ड पुलिस एप्प में इमेरजेन्सी नम्बर डायल 112 व साइबर फ्रॉड की शिकायत दर्ज करने हेतु साइबर हैल्प लाईन नम्बर 1930 को भी जोडा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments