Latest news
उत्तराखण्ड में किसानों की समृद्धि के लिए कृभको का संतुलित उर्वरकों के उपयोग पर जोर निर्दलीय विधायक उमेश विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने का एलान दो दिन की कार्यवाही, जवाबदेही की परीक्षा सीएम धामी ने 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन

[t4b-ticker]

Wednesday, October 28, 2026
Homeराजनीतिपूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बताया अग्निपथ योजना को छलावा

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बताया अग्निपथ योजना को छलावा

देहरादून: केंद्र सरकार की अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के नाकामियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला I

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार तमाम मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। अग्निपथ योजना लाकर केंद्र सरकार ने देश के युवाओं के साथ धोखा किया है।

शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शिखर तिराहे से पदयात्रा निकाली। पदयात्रा माल रोड होते हुए पंत पार्क तक पहुंची। यहां सभा का आयोजन किया गया। जिस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि नई योजना अग्निपथ उत्तराखंड के लिए बर्बादी का पथ है। उन्होंने कहा कि इस योजना के बाद युवाओं का भारतीय सेना के सिपाही होने का गौरव भी छिन गया है।

साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य के नौजवान सेना में भर्ती होना अभिमान समझते हैं, अब नई योजना के बाद वो सैनिक नहीं बल्कि अग्निवीर होंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के कुमाऊं और गढ़वाल समेत अन्य रेजीमेंट हमारे आत्म स्वाभिमान का प्रतीक हैं। लेकिन नई योजना इन सेनाओं के सिस्टम ऑफ आर्मी को खत्म कर देगा।

उन्होंने कहा कि इससे वीरता और पराक्रम का इतिहास भी अतीत के पन्नों पर चला जाएगा। कहा कि जो युवा बचपन से सेना में भर्ती होकर सैनिक बनने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए भी यह योजना मात्र छलावा है। 

इस दौरान पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक मनोज तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, पीसीसी सदस्य भूपेंद्र भोज, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एके सिकंदर पंवार, पूर्व डीसीबी अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा, नारायण दत्त पांडे, दीवान सिंह, पूर्व प्रमुख रमेश भाकुनी, रमेश बिष्ट आदि मौजूद रहे। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments