Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeराष्ट्रीयराष्ट्रपति चुनाव में 64 फीसदी वोट पाकर द्रौपदी मुर्मू ने ...

राष्ट्रपति चुनाव में 64 फीसदी वोट पाकर द्रौपदी मुर्मू ने बड़ी जीत की हासिल

देहरादून: द्रौपदी मुर्मू ने 64 फीसदी वोट पाकर राष्ट्रपति चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है। उन्हें यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और ओडिशा जैसे राज्यों से बंपर समर्थन मिला है। यही नहीं देश भर से 126 विधायकों और 17 सांसदों ने अपनी पार्टी लाइन से अलग हटकर उनके लिए क्रॉस वोटिंग भी की है।

वहीं, देश के 4 राज्य ऐसे भी रहे हैं, जहां उन्हें अधिकतम 12.5 फीसदी वोट ही मिले हैं। मुर्मू को सबसे कम वोट 0.7 फीसदी केरल मिले हैं| यहां उन्हें एकमात्र विधायक ने वोट दिया। इसके अलावा तेलंगाना में भी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में महज 2.6 फीसदी वोट ही पड़े। बता दें, यहां टीआरएस की बड़े बहुमत के साथ सरकार है, जिसके नेता के. चंद्रशेखर राव ने यशवंत सिन्हा का समर्थन करने का ऐलान किया था। 

इसके अलावा पंजाब में भी मुर्मू को 7.3 फीसदी ही वोट मिले, यहां आम आदमी पार्टी की सरकार है। इसके अलावा कांग्रेस के विधायकों ने भी यशवंत सिन्हा को ही वोट डाले और किसी भी तरह की क्रॉस वोटिंग नहीं हुई।

ऐसा ही हाल दिल्ली का रहा है, जहां द्रौपदी मुर्मू 12.5 फीसदी वोट ही हासिल कर पाईं। तमिलनाडु जैसे राज्य में भाजपा की स्थिति काफी कमजोर है, लेकिन यहां पर मुर्मू को 31 फीसदी वोट मिले। इसकी वजह एआईएडीएमके की ओर से मिला समर्थन है।

हालांकि दक्षिण भारत में भाजपा के लिए स्थिति 50-50 जैसी रही। केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना में भले ही द्रौपदी मुर्मू को कम वोट मिले, लेकिन आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में उन्हें बंपर समर्थन मिला। आंध्र में तो उन्हें 100 फीसदी वोट मिले हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments