Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डभारी बारिश के चलते मौसम विभाग ने किया दो दिन का येलो...

भारी बारिश के चलते मौसम विभाग ने किया दो दिन का येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड के मौसम विभाग ने शुक्रवार व शनिवार को भारी बारिश के चलते येलो अलर्ट जारी किया है। बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली जिलों के लिए कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने पहले राज्य के अधिकांश जिलों के लिए भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। लेकिन इसे अब येलो अलर्ट में तब्दील किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मानसून की सक्रियता पर लगातार निगाह रखी जा रही है। जो संकेत मिल रहे हैं उसके हिसाब से बारिश से जिलों में मामूली राहत रहेगी। 

हालांकि कहीं-कहीं बारिश से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। येलो अलर्ट के मद्देनजर चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग जिलों में संवेदनशील इलाकों में हल्का भूस्खलन, चट्टान गिरने के कारण सड़क मार्ग बाधित, नदियों के जल स्तर में वृद्धि, निचले इलाकों में जल भराव हो सकता है। 24 व 25 जुलाई को भी पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार, हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 

उत्तराखंड में हो रही बारिश की वजह से राज्य में 161 सड़कें बंद हैं। लोक निर्माण विभाग के एचओडी अयाज अहमद ने बताया कि सड़कों को खोलने में 243 जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं।

साथ ही पैदल मार्ग पर बना अस्थायी पुल क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण फूलों की घाटी की यात्रा गुरुवार को भी बंद रही। वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि रास्ता बनते ही पर्यटकों की आवाजाही सुचारु कर दी जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments