Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डलगातार हो रही बारिश और भूस्खलन से राज्यभर में 161 मार्ग हुए...

लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन से राज्यभर में 161 मार्ग हुए बंद

देहरादून: प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन से राज्यभर में 161 मार्ग बंद हो गये हैं। बंद मार्गों में नौ राज्य मार्ग भी शामिल हैं। 

प्रांतीय खंड उत्तरकाशी में कमद अयारखाल मोटर मार्ग बंद हो गया है। प्रांतीय खंड पिथौरागढ़ में सातसिलिग थल मोटर मार्ग, निर्माण खंड दुगड्डा में स्व.जगमोहन सिंह नेगी मोटर मार्ग, निर्माण खंड ऊखीमठ में मक्कू-पलद्वाड़ी-परकंडी-भीरी मार्ग भी अवरुद्ध है।

इसके अलावा प्रांतीय खंड गोपेश्वर में बिरही-गौणा मोटर मार्ग एवं रुद्रप्रयाग-पोखरी गोपेरश्वर मोटर मार्ग में यातायात ठप हो गयी है। लोक निर्माण विभाग की मशीनरी बंद मार्गों को खोलने में जुटी है। ग्रामीण क्षेत्रों के भी कई मार्ग मलबा आने से बंद हो गए हैं। जिससे ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

आपदा प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए प्रदेश स्तर पर राहत एवं बचाव कार्यों के लिए 103 टीमें गठित की गई हैं। आपदा की स्थिति में पशुपालन विभाग की ओर से विकासखंड, जिला मंडल एवं राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित करते हुए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।

राज्य में 118 चारा बैंक स्थापित हैं, जिसमें पर्याप्त मात्रा में कॉम्पैक्ट फीड ब्लॉक उपलब्ध है। जबकि जल संस्थान विभाग की ओर से दैवी आपदा से संबंधित क्षति को ध्यान में रखते हुए भी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments