Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डठुमका गाना यू ट्यूब से हटाये जाने की मांग को लेकर उत्तराखण्ड...

ठुमका गाना यू ट्यूब से हटाये जाने की मांग को लेकर उत्तराखण्ड क्रांति दल का धरना प्रदर्शन

देहरादून: उत्तराखण्ड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ द्वारा विवादित ठुमका गाने को यू ट्यूब से हटाये जाने की मांग को लेकर पुलिस महानिदेशक कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया गया I

इस दौरान युवा उक्रांद के निवर्तमान केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि पिछले दिनों यू ट्यूब पर ठुमका नाम से गढ़वाली गाना डाला गया, जिसमे पहाड़ की संस्कृति को धूमिल करने का प्रयास किया गया है I साथ ही सस्ती लोकप्रियता बटोरने के लिये अश्लीलता परोसी गयी है, गाने में महिला कलाकार को खटिया मे ले जाए जाने के साथ ही उसके उपर शराब गिराया गया है I

बिष्ट ने कहा कि इस वीडियो को यू ट्यूब मे डालने के बाद से ही उक्रांद के साथ ही कई सामाजिक संगठनो ने इसके विरोध में एफ आई आर दर्ज करने की मांग की थी, उक्रांद युवा प्रकोष्ठ ने इस विषय पर एस पी सिटी देहरादून को भी एफ आई आर के लिए ज्ञापन सौंपा था, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी इस विषय पर कोई कारवाई नहीं की गयी I

धरने पर बैठे उक्रांद के कार्यकर्ताओ को गिरफ्तार किया गया, तत्पश्चात पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता बी डी रतूड़ी, डॉ शक्ति शैल कपरुवाण, सुनील ध्यानी, दीपक गैरोला, विजेंद्र रावत शिव प्रसाद सेमवाल ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता की व रोस प्रकट किया I जिसके बाद कार्यकर्ताओं की रिहाई की गई I उनका कहना था कि अगर ठुमका अल्बम को प्रतिबंधित करते हुए मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो उक्रांद चुप नहीं बैठेगा व उत्तराखंड संस्कृति को अश्लील पेश करने वालों को नहीं बक्शेगा I

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments