Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डराजीव गांधी नवोदय विद्यालय में आठ छात्र और एक शिक्षक में...

राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में आठ छात्र और एक शिक्षक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

देहरादून: उत्तराखंड के टिहरी में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देवलधार में आठ छात्र और एक शिक्षक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। कोरोना संक्रमित छात्रों व शिक्षक को छात्रावास के अलग कमरों में आइसोलेट किया गया है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फकोट प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डां जगदीश जोशी, चिकित्सा अधीक्षक श्रीदेव सुमन राजकीय उप जिला चिकित्सालय डॉ. अनिल नेगी ने बताया कि राजीव गांधी नवोदय विद्यालय से अध्ययनरत छात्रों की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर विभाग ने विद्यालय में 24 जुलाई को 190 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया था। जिसमें से आठ छात्र और एक शिक्षक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी संक्रमित बच्चों व शिक्षक को विद्यालय के हॉस्टल के अलग कमरों में रखा गया है। 

उनकी मॉनीटरिंग की जा रही है। संक्रमित लोगों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। विभाग द्वारा यह भी देखा जा रहा है कि यह संक्रमण किसी बाहर से आए व्यक्ति द्वारा तो नहीं हुआ। प्रधानाचार्य को विद्यालय परिसर में कोरोना संक्रमण गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराने के लिए कहा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments