Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डपड़ोसी राज्यों की अपेक्षा अच्छे राजस्व प्राप्ति को लेकर प्रदेश वित्त मंत्री...

पड़ोसी राज्यों की अपेक्षा अच्छे राजस्व प्राप्ति को लेकर प्रदेश वित्त मंत्री ने की समीक्षा बैठक

देहरादून: प्रदेश के वित्त मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने विभागीय अधिकारियों के साथ आबकारी विभाग में राजस्व प्राप्ति से संबंधित समीक्षा बैठक की I यह बैठक विधानसभा स्थित सभाकक्ष में की गई।

इस दौरान मंत्री ने कहा कि राज्य में राजस्व बढ़ाने की दिशा में आबकारी विभाग एक महत्वपूर्ण विभाग है। उन्होंने राजस्व बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि विगत वर्षों का बकाया जल्द ही वसूल किया जाए। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य पड़ोसी राज्यों की अपेक्षा अच्छा राजस्व प्राप्ति का होना चाहिए, इस दिशा में उन्होने अधिकारियों को भी निर्देशित किया।

उन्होंने ट्रैस एड ट्रैकिंग पर जोर देते हुए कहा कि लिक्कर की बोतलों पर होलोग्राम ट्रैकिंग का कार्य सितम्बर माह के अन्त तक शुरू किया जाए, जिससे आबकारी पर होने वाले कालाबाजारी को प्राथमिकता के आधार पर रोका जा सके। उन्होंने कहा की होलोग्राम ट्रैकिंग व्यवस्था के माध्यम से राजस्व प्राप्ति में वृद्धि होगी तथा कालाबाजारी को रोकने में भी मदद मिलेगी।

प्रदेश वित्त मंत्री ने कहा कि आने वाले वित्तीय वर्ष में आबकारी से होने वाले राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य को बढ़ाकर 3600 करोड़ से अधिक किया जाए, इसके लिए उन्होंने बोटलिंग प्लान्ट को बढ़ावा देने तथा आबकारी दरों को कम करने के सुझावों पर आवश्यक कार्यवाही हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस अवसर पर बैठक में सचिव, वित्त सौजन्या, सचिव वित्त, दिलीप जावलकर, सचिव आबकारी, एचसी सेमवाल तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments