Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डकावड़ मेले के शांतिपूर्ण संपन्न होने पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को...

कावड़ मेले के शांतिपूर्ण संपन्न होने पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को एडीजी लॉ एंड आर्डर ने किया सम्मानित

देहरादून: कावड़ मेले के शांतिपूर्ण संपन्न होने के उपरांत पुलिस विभाग ने ऋषिकेश में गंगा आरती व रात्रि भोज का कार्यक्रम आयोजित किया I कार्यक्रम में एडीजी लॉ ऐंड आर्डर वी. मुरुगेशन ने प्रतिभाग करते हुए कावड़ मेले में अच्छी ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों समेत होमगार्ड व पीआरडी के जवानों को प्रशस्ति पत्र व पुरुस्कार देकर सम्मानित किया I

इस दौरान एडीजी ने अपने संबोधन में सर्वप्रथम कांवड मेले को सकुशल सम्पन्न कराने पर समस्त अधिकारी/कर्मचारियों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी । उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार पूर्ण लगन व कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया जाना चाहिए। कहा कि उन्हें कावड़ मेले के दौरान कुछ चुनौतियां देखने को मिली है I उसको बेहतर से बेहतर तरीके से सुधारने का प्रयास किया जाएगा और आगे आने वाले पर्व और मेले जैसे आयोजनों के लिए बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था स्थापित की जाएगी I साथ ही उन्होंने वीकेंड पर ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सिपाहियों की टीम नियुक्त करने के लिए विचार करने की बात भी कही I

कार्यक्रम के दौरान कांवड मेले में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 12 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। कांस्टेबल रोमिल, महेश पुरी, शीशपाल, नन्द किशोर, सियानन्द, महिला कांस्टेबल टीपी नेहा, होमगार्ड विपिन कोठारी, विनीत, चरन, विनोद ठाकुर, पीआरडी सतनाम, पिआरडी मेहरबान को प्रशस्ति पुरुस्कार से सम्मानित किया गया I

साथ ही प्रीतिभोज के दौरान महोदय द्वारा उपस्थित उक्त अवसर पर मेला ड्यूटी में नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे I

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments