Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डधामी सरकार का उपहार, कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में की बढ़ोतरी

धामी सरकार का उपहार, कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में की बढ़ोतरी

देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने राज्य के सभी निगम और सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है।

इस संदर्भ में औद्योगिक विकास सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। पांचवें वेतनमान, छठे वेतनमान और सातवें वेतनमान के तहत कार्यरत कर्मचारियों के लिए अलग-अलग दर से महंगाई भत्ता बढ़ाया गया है। 

सरकार के इस आदेश से पेयजल निगम, जल संस्थान, परिवहन निगम, जीएमवीएन, केएमवीएन और वन निगम आदि निगम और उपक्रमों के कर्मचारियों को बड़ी राहत मिल जाएगी।

सरकार ने 31 मई 2022 को राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने के आदेश किए थे। इसके बाद अब निगम और उपक्रम कर्मचारियों का महंगाई भत्ता भी बढ़ा दिया गया है। महंगाई भत्ते का लाभ एक जनवरी 2022 से मिलेगा।

सचिव उद्योग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक पांचवें वेतनमान वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 13 प्रतिशत बढ़ाते हुए 368 से बढ़ाकर 381 प्रतिशत प्रतिमाह किया गया है। जबकि छठवें वेतनमान वालों का महंगाई भत्ता सात प्रतिशत बढ़ाते हुए 196 से 203 प्रतिशत प्रतिमाह किया गया है। सातवें वेतनमान वालों का महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ाकर 31 से 34 प्रतिशत प्रतिमाह कर दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments