Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डमौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, बारिश-भूस्खलन के कारण बाधित बदरीनाथ...

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, बारिश-भूस्खलन के कारण बाधित बदरीनाथ हाईवे पर वाहनों की आवाजाही शुरु

देहरादून: उत्तराखंड के तीन जिलों में भारी बारिश की सम्भावना को देखते हुए मौसम विभाग ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया हैं| वहीं बारिश और भूस्खलन के कारण बार बार बदरीनाथ हाईवे बाधित हो रहे हैं|

गुरूवार सुबह से प्रदेश के कुछ जिलों चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में बारिश का सिलसिला जारी है। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट किया है।

बता दें, इस मानसून सीजन में तीसरी बार मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

बारिश और भूस्खलन से गुरुवार को बार-बार बदरीनाथ हाईवे जगह-जगह बाधित होता जा रहा हैं। कर्णप्रयाग और लामबगड़ नाला में हाईवे कुछ देर के लिए बंद हुआ था। हाईवे खुलने पर वाहनों की आवाजाही सुचारु कर दी गयी। दूसरी ओर मलबा आने से कालसी चकराता में लंबा जाम लगा रहा। 

बारिश के बीच सुबह 8 बजे तक सोनप्रयाग 465 श्रद्धालु केदारनाथ के लिए रवाना किए गए। कुमाऊं में पंतनगर में और चौखुटिया में हल्की बारिश का सिलसिला जारी है। प्रदेश में भारी बारिश से हुए भूस्खलन के कारण 166 सड़कें बंद है। 45 सड़कों को खोलने का काम जारी है। इस काम में 182 जेसीबी मशीनों को लगाया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments