Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयकार में पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए भी होगा एयरबैग: नितिन...

कार में पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए भी होगा एयरबैग: नितिन गडकरी

देहरादून: गुरूवार को लोकसभा में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक बार फिर पैसेंजर कारों में छह एयरबैग को अनिवार्य बनाने के लिए चर्चा की है। परिवहन मंत्री ने सरकार कारों में पीछे बैठने वाले यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिक बताया है। 

लोकसभा में केंद्रीय परिवहन मंत्री ने कहा कि अभी तक कारों में 2 एयरबैग अनिवार्य हैं। पीछे के यात्रियों के लिए कोई एयरबैग नहीं हैं। हमारा विभाग पीछे के यात्रियों के लिए भी एयरबैग रखवाने की कोशिश कर रहा है ताकि उनकी जान बचाई जा सके। एक प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है, और सरकार जल्द ही निर्णय लेने का प्रयास करेगी।

बता दें, इससे पहले भी केंद्रीय परिवहन मंत्री कारों में छह एयरबैग को अनिवार्य करने पर जोर दे चुके हैं। उन्होंने दोहरे मापदंड अपनाने के लिए वाहन निर्माता कंपनियों को लताड़ भी लगाई थी।

गडकरी ने कहा था कि हर इंसान की जिंदगी की कीमत होती है। लेकिन ज्यादातर कार कंपनियां विदेश में तो सुरक्षा मानकों का ख्याल रखती हैं लेकिन भारत में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करती हैं।

उन्होंने कहा था कि हमने कारों में छह एयरबैग को अनिवार्य बनाने का निर्णय लिया है, यहां तक कि इकोनॉमिक मॉडल में भी। लेकिन अब कुछ कंपनियां भारत में ऐसी कारें बना रही हैं, जो अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप नहीं हैं। लेकिन वे उसी मॉडल को विदेशी बाजारों के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बना रही हैं। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments