Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयअब न ‘रण’ होगा न ‘रन’ होगा, बस कानून के अनुसार कार्यवाही...

अब न ‘रण’ होगा न ‘रन’ होगा, बस कानून के अनुसार कार्यवाही होगी : संबित पात्रा

देहरादून: नेशनल हेराल्ड केस में बुधवार को ईडी ने यंग इंडिया लिमिटेड के दफ्तर को सील कर दिया था। इस कंपनी पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी की हिस्सेदारी है। जिसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जमकर सरकार पर हमला बोला, जिसके जवाब में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा सामने आए है I

कांग्रेस को मुंह तोड़ जवाब देते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ‘कांग्रेस नेता कह रहे हैं याचना नहीं रण होगा। पहले कहते थे कि सत्याग्रह होगा और अब रण की बात कर रहे हैं। अब न रण होगा न ‘रन’ होगा।’

साथ ही पात्रा ने सवाल करते हुए कहा कि आखिर कांग्रेस चाहती क्या है? क्या देश के कानून से उसे रण करने की जरूरत है? कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी के दफ्तर पहुंचे तो ईडी की कार्रवाई रुकवाने नेशनल हेराल्ड के दफ्तर क्यों नहीं पहुंचे? कांग्रेस यह कार्रवाई रुकवाने कोर्ट क्यों नहीं गई? पात्रा ने कहा कि वह इसीलिए नहीं गई क्योंकि वह जानती है कि कोर्ट कहेगी कि कार्रवाई नियम के अनुसार हो रही है। हम इस केस में कांग्रेस को भागने नहीं देंगे।

पात्रा ने कहा कि कांग्रेस खुद को कानून से ऊपर मान रही है। उन्होंने ने कहा कि देश के कानून से इन्हें रण करने की क्या जरूरत है। अब न रण होगा न ‘रन’ (भागना या फरार होना) होगा। मामले में कानून के अनुसार ही कार्रवाई होगी। 

खड़गे भाजपा पर भडके

वहीं, वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ईडी की कार्रवाई का पूरा मामला राजनीतिक बदले की भावना का है। हम इस पर कुछ कहना नहीं चाहते। निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, लेकिन उनकी कोशिश यही है कि कांग्रेस को बदनाम किया जाए। भाजपा के विरोधी दलों को खत्म किया जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments