Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डहिमाचल और उत्तराखंड की चोटियों पर तिरंगा फहराने के लिए पर्वतारोही हुए...

हिमाचल और उत्तराखंड की चोटियों पर तिरंगा फहराने के लिए पर्वतारोही हुए रवाना

देहरादून: आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर सीबीटीएस के सदस्य लेह लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड की चोटियों के साथ ही उच्च हिमालय के दर्रों पर तिरंगा फहराएंगे। इसके लिए सदस्य रवाना हो गए हैं।

क्लांबिंग बियोन द समिट (सीबीटीएस) के संस्थापक और पर्वतारोही एवरेस्ट विजेता योगेश गर्ब्याल ने बताया कि टीम के सदस्य प्रथम फेस में अगस्त में लद्दाख के कांग यात्से (7077 मीटर), माउंट नून (7055 मीटर), अनाम चोटी और हिमाचल प्रदेश में 5984 मीटर पर स्थित अनाम चोटियों पर चढ़ेंगे।

उत्तराखंड के आदि कैलाश रेंज के पास भी तिरंगा फहराएंगे। लेह लद्दाख, हिमाचल के लिए टीम के सदस्य रवाना हो चुके हैं। टीम के सदस्यों में एवरेस्ट एवं कंचनजंघा फतेह कर चुके योगेश गर्ब्याल, राहुल जरंगाल, तोमर, कला बराल, यादनिकी भिलेरे, जुड़वा पर्वतारोही तपन, तरुण और अन्य सदस्य शामिल होंगे। अभियान का समापन 15 अगस्त को किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments