Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधझांसा देकर युवती को दो लाख में बेचा, जबरदस्ती शादी कर किया...

झांसा देकर युवती को दो लाख में बेचा, जबरदस्ती शादी कर किया दुष्कर्म

देहरादून: हरिद्वार में फैक्टरी में काम करने वाली बिहार की एक लड़की को सहारनपुर ले जाकर 2 लाख रुपये में बेचने का मामला सामने आया है। वहीं 2 महीने तक लड़की को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया और पीटा गया। किसी तरह चंगुल से छूट कर आने के बाद पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।

मूलरूप से बिहार के रोहतास जिला निवासी एक युवती सिडकुल क्षेत्र की एक फैक्टरी में काम करती थी। उसने क्षेत्र में ही किराए पर मकान लिया हुआ था। पड़ोस में रहने वाले अधेड़ उम्र के राजकुमार से जान पहचान होने के कारण वह उसे अंकल कहकर बुलाती थी। 

आरोप है कि राजकुमार ने सहारनपुर ले जाकर खरीदारी करने का झांसा देते हुए उसे सहारनपुर के एक गांव में बेच डाला। इसके बाद युवती को किसी अनजान जगह पर ले जाकर हिंदू रीति रिवाज से शादी कराई गई। शादी से मना करने पर आरोपियों का कहना था कि उसे दो लाख रुपये में खरीदा गया है। आरोप है कि बंधक बनाकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया गया। 

कुछ महीने पहले वह किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भाग आई। पुलिस में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने डीआईजी गढ़वाल को पूरे मामले की जानकारी दी। तब डीआईजी के निर्देश पर सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी सिडकुल प्रमोद उनियाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments