Latest news
फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस कुंभ मेले की तैयारियां तेज, अपर मेलाधिकारी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के 16 घाटों का किया निरीक्षण ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील बजट में आठ मूल मंत्रों से सरकार ने साधा संतुलन सीएम धामी ने सदन में पेश किया 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट युवती पर जानलेवा हमला करने का आरोपी छात्र गिरफ्तार सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन गैरसैंण में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र शुरू भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद शिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों मे हुआ अभूतपूर्व कार्यः चौहान

[t4b-ticker]

Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तराखण्डभारत जोड़ों तिरंगा यात्रा में जुटी कांग्रेस, भाजपा ने ‘हर घर तिरंगा...

भारत जोड़ों तिरंगा यात्रा में जुटी कांग्रेस, भाजपा ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के लिए उठाये कदम

देहरादून:आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा प्रदेशभर में शुरू हो गई है। कांग्रेस का यह अभियान 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरिद्वार और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने हल्द्वानी से भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा शुरू की।

आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अगस्त क्रांति दिवस पर मंगलवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा प्रदेशभर में शुरू की थी। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने रुद्रप्रयाग के गुलाबराय मैदान से यात्रा का शुभारंभ किया। इसके साथ ही कर्णप्रयाग में आयोजित भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया। 

वहीं बुधवार को कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ों तिरंगा यात्रा के चलते पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरिद्वार की ग्रमीण विधानसभा क्षेत्र से, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने चकराता विधानसभा के त्यूनी से, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने ऋषिकेश, पूर्व मंत्री नवप्रभात ने विकासनगर स्थित तिलक भवन, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र और यात्रा के मुख्य प्रदेश संयोजक गोविन्द सिंह कुंजवाल ने अल्मोड़ा के जैंती सालम स्थित शहीद स्थल से यात्रा का शुभारंभ किया। 

वहीं दूसरी ओर हर घर तिरंगा अभियान के चलते ऋषिकेश में भरत मंदिर इंटर कॉलेज में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक और मेयर अनीता ममगाईं ने हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया। 

साथ ही संतों, भाजपा कार्यकर्ताओं, नगर निगम कर्मचारी, तहसील कर्मचारी, सामाजिक संस्थाओं और स्कूली छात्रों ने भरत मंदिर से त्रिवेणी घाट पर हर घर तिरंगा रैली निकाली। शहर के विभिन्न स्थानों पर भाजपा की हर घर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया । इस दौरान व्यापारी और सामाजिक संस्थाओं ने यात्रा पर पुष्प वर्षा भी की ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments