Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराष्ट्रीयआतंकी गतिविधियों के इनपुट मिलने पर एलआईयू ने मेरठ समेत कई...

आतंकी गतिविधियों के इनपुट मिलने पर एलआईयू ने मेरठ समेत कई जनपदों में जारी किया अलर्ट

देहरादून: आतंकी गतिविधियों के इनपुट मिलने के बाद से एलआईयू और मेरठ पुलिस ने पश्चिमी यूपी के मेरठ समेत कई जनपदों में अलर्ट जारी कर दिया है। एलआईयू और मेरठ पुलिस ने बस अड्डे, रेलवे स्टेशन व होटलों में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है।

पुलिस ने शहर को पांच जोन और 15 सेक्टर में बांट दिया है। खुफिया विभाग की रिपोर्ट में आतंकी इनपुट मिलने के बाद से पुलिस ने सतर्क हो गई है। स्वतंत्रता दिवस के तीन दिन पहले से ही शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। 

एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने बागपत, मेरठ और गाजियाबाद समेत जोन के सभी जनपदों में अबकी बार ड्रोन से भी निगरानी की जाने के निर्देश दिए हैं।

वहीं एसएसपी रोहित कुमार सजवाण के मुताबिक, अब एलआईयू और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बस अड्डे, होटलों, ढाबों और रेलवे स्टेशनों में सघन चेकिंग अभियान भी शुरू कर दिया गया है। पुलिस टीम के साथ बम डिस्पोजल दस्ता और डॉग स्क्वायड भी साथ रहेगी। गाजियाबाद पुलिस को खासतौर पर अलर्ट किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments