Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeराजनीतिभाजपा प्रदेश अध्यक्ष के तिरंगा न लगाने वालों को विश्वास योग्य न...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के तिरंगा न लगाने वालों को विश्वास योग्य न मानने संबंधी बयान पर विपक्ष हमलावर

देहरादून: घर पर तिरंगा न लगाने वालों को विश्वास योग्य न मानने संबंधी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता अधिवक्ता देवेंद्र राणा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ धारा चौकी में तहरीर दी है। उन्होंने महेंद्र भट्ट पर तिरंगे को लेकर दिए बयान पर आपत्ति जताई है और कार्रवाई की मांग की है।  

जिसके बाद अपने बयान से पलटते हुए भट्टा का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराने वाले मकानों के तस्वीरों की उनकी मांग आम जनता के लिए नहीं बल्कि केवल पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए है। गौरतलब है कि हल्द्वानी में एक कार्यक्रम में भट्ट ने कहा था, ”जिस घर में तिरंगा नहीं लगेगा, हम उसे कभी विश्वास की नजर से नहीं देख पाएंगे।

मुझे उस घर का फोटो चाहिए, जिस घर पर तिरंगा न लगा हो।”  भट्ट के बयान के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने भट्ट को कठघरे में करते हुए तीखा हमला बोला है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments