Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डयूकेएसएसएससी के पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने जिला पंचायत सदस्य को...

यूकेएसएसएससी के पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने जिला पंचायत सदस्य को किया गिरफ्तार

देहरादून: यूकेएसएसएससी के पेपर लीक मामले में एसटीएफ की टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उस व्यक्ति को अभ्यर्थियों को हल किया हुआ पेपर मुहैया कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

एसटीएफ की टीम ने जिला पंचायत सदस्य को यूकेएसएसएससी के पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया हैं। उसे पूरे मामले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। इस मामले में अब तक 17 लोगों को गिरफ्तार किए जा चुका हैं। शनिवार को एसटीएफ ने देहरादून के रायपुर क्षेत्र में रहने वाला तनुज शर्मा वर्तमान में उत्तरकाशी के मोरी स्थित राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज नेटवाड़ में व्यायाम शिक्षक को पकड़ा था। उससे पूछताछ के बाद एसटीएफ ने लीक हुए पेपर का फायदा उठाने वाले एक ही क्षेत्र के कई अभ्यर्थियों को चिह्नित किया है। 

जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षक को पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड का मुख्य सहयोगी बताया गया। उसकी नियुक्ति भी वर्ष 2019 में आयोग के माध्यम से हुई थी। उसने वर्ष 2017 में आयोजित सहायक अध्यापक की परीक्षा में उत्तीर्ण की थी। शिक्षक के पूछताछ के बाद एसटीएफ ने हिमाचल जा रहे उत्तरकाशी के जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह को आराकोट बैरियर पर हिरासत में लिया। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments