Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष ससोदिया के घर सीबीआई का छापा, केंद्र...

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष ससोदिया के घर सीबीआई का छापा, केंद्र पर साधा निशाना

देहरादून: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर सीबीआई रेड की जानकारी दी I सीबीआई की दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास सहित आबकारी नीति मामले में दिल्ली-एनसीआर में 21 स्थानों पर कार्रवाई चल रही है।

मनीष ससोदिया ने ट्वीट में लिखा कि सीबीआई आई है, जिसका स्वागत है। हम कट्टर ईमानदार हैं। लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है। इसीलिए हमारा देश अभी तक नंबर-1 नहीं बन पाया है।

सरकार पर साधा निशाना

मनीष सिसोदिया ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य के शानदार काम से परेशान हैं। इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री को पकड़ा है। ताकि शिक्षा स्वास्थ्य के अच्छे काम रोके जा सकें। सिसोदिया ने कहा कि हम दोनों के ऊपर झूठे आरोप हैं। कोर्ट में सच सामने आ जाएगा।

सिसोदिया ने कहा कि हम सीबीआई का स्वागत करते हैं। जांच में पूरा सहयोग देंगे ताकि सच जल्द सामने आ सके। अभी तक मुझ पर कई केस किए गए लेकिन कुछ नहीं निकला। इसमें भी कुछ नहीं निकलेगा। देश में अच्छी शिक्षा के लिए मेरा काम रोका नहीं जा सकता।

केजरीवाल का केंद्र पर वार

सीबीआई की कार्रवाई पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की पूरी दुनिया चर्चा कर रही है। इसे ये(केंद्र सरकार) रोकना चाहते हैं। इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्रियों पर छापेमारी और गिरफ्तारी की जा रही है। 75 सालों में जिसने भी अच्छे काम की कोशिश की, उसे रोका गया। इसीलिए भारत पीछे रह गया।

साजिश से नहीं रुकेंगे दिल्ली के अच्छे काम

सीएम केजरीवाल ने कहा कि हम दिल्ली के अच्छे कामों को रुकने नहीं देंगे। जिस दिन अमेरिका के सबसे बड़े अखबार एनवाईटी के फ्रंट पेज पर दिल्ली शिक्षा मॉडल की तारीफ और मनीष सिसोदिया की तस्वीर छपी, उसी दिन मनीष के घर केंद्र ने सीबीआई भेजी। सिसोदिया की तरह केजरीवाल ने भी कहा कि सीबीआई का स्वागत है। पूरा सहयोग करेंगे। पहले भी कई जांच और रेड हुईं लेकिन कुछ नहीं निकला। अब भी कुछ नहीं निकलेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments