Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डपूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूड़ी हुए कोरोना संक्रमित

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूड़ी हुए कोरोना संक्रमित

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी कोरोना जांच में संक्रमित पाए गए। उनके बेटे मनीष खंडूड़ी ने इसकी पुष्टि की।

बृहस्पतिवार को थकावट और कमजोरी की शिकायत के बाद उन्हें उपचार के लिए एम्स ले जाया गया । चिकित्सकों ने विभिन्न पैथोलॉजी जांच के साथ उनकी कोरोना जांच कराई थी। काडिर्योलॉजी विभाग में डॉ. बरुण कुमार ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया।

एम्स के पीआरओ हरीश मोहन थपलियाल ने बताया पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्डियोलॉजिस्ट को बताया कि उनको कमजोरी और थकावट महसूस हो रही है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद कार्डियोलॉजिस्ट ने उनको लीवर, किडनी आदि पैथोलॉजी जांच लिखी। जांच के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री को चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया।

जिसके बाद कोरोना की जाँच रिपोर्ट में वह संक्रमित पाए गए I इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत, एम्स निदेशक मीनू सिंह सहित कई लोग पूर्व मुख्यमंत्री के संपर्क में आए थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments