Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeशिक्षासरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति ने विद्या भारती के...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति ने विद्या भारती के संगठन मंत्री को भेजा इस्तीफा

देहरादून: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति ने विद्या भारती के संगठन मंत्री को इस्तीफा भेजा है। समिति ने विद्यालय के प्रधानाचार्य पर आय-व्यय में अनियमितता और समिति के सुझावों को अनसुना करने का आरोप लगाया है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुसूया प्रसाद जखमोला ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि कुछ लोग विद्यालय की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।

समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि विद्यालय में हो रही अनियमितताओं के संबंध में बीते जुलाई माह में भी संगठन मंत्री को पत्र भेजा गया था, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।

उन्होंने आगे कहा कि प्रबंधन समिति के सदस्यों को सम्मान नहीं दिया जा रहा है। आचार्यों को जुलाई माह का वेतन नहीं मिला, उनकी अन्य समस्याओं पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

बता दें, इस्तीफा देने वालों में प्रबंध समिति के अध्यक्ष दीपराम जोशी, प्रभात बिज्लवाण उपाध्यक्ष, गोविंद राणा प्रबंधक, परमानंद रतूड़ी व राजेंद्र उनियाल सदस्यों के नाम शामिल हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments