Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeपर्यटनऋषिकेश के पर्यटकों की सुविधा के लिए जल्द होगा एप लांच

ऋषिकेश के पर्यटकों की सुविधा के लिए जल्द होगा एप लांच

देहरादून: योगनगरी ऋषिकेश में हर दिन पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलती है I ना सिर्फ देशभर से बल्कि विदेशों से भी यहां पर्यटकों का जमावड़ा देखने को मिलता है I जिसको देखते हुए पर्यटकों की सुविधाओं के लिए जल्द ही एप लांच होने वाला है I

इस एप से यात्री अपने स्थान के आसपास पार्किंग, शौचालय, मेडिकल, अस्पताल, प्याऊ, पुलिस चौकी, सरकारी कार्यालय, व्यापारिक संस्थान, गंगा घाट, मंदिर सहित अन्य तीर्थ स्थल आदि की जानकारी ले सकेंगे। साथ ही यात्री पार्किंग पर अपना वाहन पार्क कर इलेक्ट्रिक व्हीकल से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

नगर निगम, नगर पालिका मुनि की रेती ढालवाला और नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक क्षेत्र में घूमने आने वाले पर्यटक, तीर्थयात्री और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए एक सिटी एप तैयार होने जा रहा है। केंद्र सरकार से इस योजना के लिए 1600 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है। 

वित्त एवं विधायी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने एकीकृत अवस्थापना विकास परियोजना को भारत के आर्थिक कार्य मंत्रालय द्वारा 1600 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।

बुधवार को विधायी मंत्री अग्रवाल ने एडिशनल प्रोग्राम डायरेक्टर उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलेपमेंट विनय मिश्रा के साथ मिलकर इस योजना को लेकर चर्चा की। विनय मिश्रा ने बताया कि नगर निगम ऋषिकेश, नगर पालिका मुनिकीरेती ढालवाला और नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक के लिए बनी परियोजना को भारत के आर्थिक कार्य मंत्रालय ने स्वीकृति प्रदान की है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments