Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeराजनीतिअरविंद केजरीवाल ने भाजपा विधायकों पर सदन में हंगामा करने का लगाया...

अरविंद केजरीवाल ने भाजपा विधायकों पर सदन में हंगामा करने का लगाया आरोप

देहरादून: दिल्ली विधानसभा में आज सोमवार को विशेष सत्र बुलाया गया| इस दौरान भाजपा विधायकों की सदन में नारेबाजी के विरोध में आप विधायकों ने जवाबी नारेबाजी की। भाजपा विधायकों के बाहर आने के बाद भी आप विधायक भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते रहे, जिन्हें काफी देर तक दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष राखी बिरला चुप कराने में लगी रहीं।

इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा विधायकों के रवैए की कड़ी निंदा की। उन्होंने भाजपा विधायको पर चर्चा न करने व केवल हंगामा करने का आरोप लगाया हैं।  

मुख्यमंत्री ने कहा आज देश में महंगाई अपनी चरम पर है, लोगों के घरों में खाना बनाना मुश्किल हो गया है। केंद्र सरकार ने हर मामले में टैक्स लगा दिया है। इतना टैक्स कभी भी नहीं लगा था। देश आजाद होने के बाद कभी भी दूध, दही, अनाज, दाल, चावल, चीनी पर टैक्स नहीं लगा था। अंग्रेजों ने भी कभी यह टैक्स नहीं लगाए।

वहीं आप के विधायकों की ईमानदारी की तारीफ करते हुए केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक ईमानदार हैं इसलिए एक भी विधायक नहीं बिका और भाजपा का ऑपरेशन लोटस दिल्ली में फेल हो गया। जनता को विश्वास दिलाने और उसे बताने के लिए कि हमारा एक भी विधायक नहीं बिका और भाजपा खरीदने में कामयाब नहीं हो सकी इसी कारण हम विश्वास प्रस्ताव लेकर आए हैं।

उन्होंने कई राज्यों की सरकार गिरा दी, ये सरकारें कैसे गिरी यह एक रोचक तथ्य है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि झारखंड की सरकार गिराई जाएगी, इस कार्य में केंद्र सरकार जुटी हुई है और वह सरकार गिराने के लिए डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ाकर पैसे का इंतजाम करेगी।

केजरीवाल ने आगे कहा कि पिछले दिनों संसद में केंद्र सरकार ने खुद माना है कि 10,000 लाख करोड़ कर्जा पूंजीपतियों का  माफ किया गया है। किसान कर्ज से परेशान हैं, वह दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं। मगर उनका कर्जा माफ नहीं किया जा रहा है। उनकी जमीन की कुर्की की जा रही है। इसी तरह छात्रों का भी कर्जा माफ नहीं किया जा रहा और कर्जा नहीं देने पर छात्रों के पिता की कृषि भूमि को गिरवी रख रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments