Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeराजनीतिजेपी नड्डा ने एक बार फिर कथित शराब घोटाले को लेकर ...

जेपी नड्डा ने एक बार फिर कथित शराब घोटाले को लेकर अरविंद केजरीवाल पर किया हमला

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक बार फिर कथित शराब घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सीएम मामले को भटका रहे हैं, वह शराब नीति पर जवाब नहीं दे रहे हैं।

त्रिपुरा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नड्डा ने कहा कि सबसे पहली बात तो यह है कि अभी तक केजरीवाल साहब ने शराब नीति पर तो जवाब दिया ही नहीं। कभी कहते हैं कि हमें अंदर करना चाहते हैं। कभी कहते हैं कि हमें तकलीफ दे रहे हैं। अरे भाई प्रदेश को घाटा हो गया। इतना बड़ा घोटाला हो गया। आंकड़ों सहित सभी ने रख दिया। तू इधर, उधर की बात ना कर, यह बता का कैसे कारवां लुटा तो लुटा कहां। आप भटका क्यों रहे हैं।

नड्डा ने आगे कहा कि दूसरी बात यह कानून का देश है, कानून के प्रावधान हैं, इनका इस्तेमाल कीजिए। यह बीजेपी करती है ऐसा थोड़ी ना है, आप जवाब दीजिए एजेंसी को। हर आदमी यही कहता है कि मैं पाक दामान हूं, मैं ईमानदार हूं। आप कोर्ट की शरण लीजिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments