Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डजहरीली गैस के चपेट में आए एसडीएम समेत 34 लोगों की तबीयत...

जहरीली गैस के चपेट में आए एसडीएम समेत 34 लोगों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में आईसीयू फुल

देहरादून: रुद्रपुर में मंगलवार सुबह ट्रांजिट कैंप के आजाद नगर में कबाड़ी की दुकान में गैस सिलेंडर से जहरीली गैस लीक हो गई। गैस की चपेट में आकर कई लोग बेहोश हो गए। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिसकर्मी,प्रशासनिक अधिकारी, एसडीएम, सीओ, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचे।

मौके पर पहुंची टीम किच्छा क्षेत्र के उप जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव व एसडीआरएफ के करीब आठ जवान भी भी गैस के चपेट में आ गए। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आजाद नगर में किसी कबाड़ी के यहां क्लोरीन से भरा हुआ सिलेंडर पहुंचा था, जिसमें गैस के रिसाव से आसपास के क्षेत्र में गैस फैल गई और लोगों की तबीयत खराब होने लगी। गैस का रिसाव होने से वहां आस-पास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। साथ ही उल्टी होने की समस्या से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इससे लोगों में वहां दहशत का माहौल बन गया। सड़क पर लोग जहरीली गैस से बचने के लिए मुंह को कपड़े से ढककर चल रहे हैं।

बता दें, बेहोश हुए करीब 34 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां जिला अस्पताल का आईसीयू वार्ड भी फुल हो गया है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, युगल किशोर पंत व एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी अस्पताल में बेहोश मरीजों का हाल जानने पहुंचे।

गैस रिसाव होने के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ट्रांजिट कैंप से कबाड़ के गोदाम हटाने की मांग की। इसे लेकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments