Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डमियांवाला फ्लाईओवर की दीवारों की जर्जर हालत पर, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के...

मियांवाला फ्लाईओवर की दीवारों की जर्जर हालत पर, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के आवास का घेराव करने पहुंचे आप कार्यकर्ताः पुलिस ने रोका

-मियांवाला फलाईओवर निर्माण की हो सीबीआई जांच, गंभीर स्थिति में पुहंच चुकी हैं नवनिर्मित दीवारेंः राजू मौर्य,आप नेता

देहरादून: आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को डोईवाला विधानसभा के अंतर्गत बने मियांवाला फलाईवओवर के निर्माण पर सीबीआई जांच की मांग की है। इसको लेकर आप ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और डोईवाला विधायक त्रिवेन्द्र सिंह रावत के डिफेंस कॉलोनी आवास का घेराव करने के लिए कूच किया, जहां उन्हें पुलिस द्वारा विधानसभा के पास ही रोक लिया गया।

पुलिस द्वारा रोके जाने पर आप कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उन्हें विधानसभा के समीप रोके जाने का विरोध किया । इस दौरान उनकी पुलिस से तीखी नोक झोंक भी हुई। जिसके बाद सभी आप कार्यकर्ता विधानसभा के पास ही सडक पर बैठ कर बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।

आप नेता राजू मौर्य ने कहा कि प्रदेश में 32 पुल टूट चुके हैं जिनमें भानियावाला का मुख्य पुल है। इसके अलावा मियांवाला में बने फलाईओवर की दोनों तरफ बनी दीवारें गंभीर स्थिति में हैं। इस पुल का निर्माण पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के शासनकाल में हुआ जो इतनी जल्दी धराशायी होने के स्थिति में पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि, इस पुल के पास बनी सर्विस लेन से रोजाना बालावाला, नथुवावाला, गुल्लरघाटी, शमशेरगढ समेत आसपास के हजारों लोग रोज आवाजाही करते हैं और ऐसे में अगर ये पुल धराशायी हो जाए तो ना जाने कितनी जान इस हादसे में जा सकती हैं।

उन्होंने कहा कि इस पुल का निरीक्षण करने कोई भी नेता या अधिकारी अभी तक नहीं पहुंचे हैं, लेकिन अगर ये पुल टूट गया तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। क्षेत्रीय विधायक और पूर्व सीएम को भी इस पुल से कोई लेना देना नहीं है।

उन्होनें आगे कहा कि इस पुल के निर्माण में भारी भ्रष्टाचार हुआ है, जिसके निर्माण की सीबीआई जांच होनी चाहिए ताकि दोषियों को कडी से कडी सजा मिल सके।

इसके बाद वहां पहुंचे मजिस्ट्रेट को आप कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा और मियांवाला फलाईओवर के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच की मांग की ।

इस दौरान सरदार प्यार सिंह, भजन सिंह, सागर हांडा, विजय पाठक, जसवीर सिंह, उज्जवल कुमार, बंदूक सिंह, विजय कुमार, गीता देवी, सतनाम, चरणजीत, कमला देवी, मीनाक्षी, जमुना, हरीश, के के शर्मा, शिवम आदि कई अन्य आप कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments