Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeउत्तराखण्डमहाराज ने पोखड़ा को दी स्टेडियम की सौगात, लाखों रूपये की योजनाओं...

महाराज ने पोखड़ा को दी स्टेडियम की सौगात, लाखों रूपये की योजनाओं का भी किया लोकार्पण

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा

क्षेत्र के लोगो द्वारा कई समय से स्टेडियम की मांग की जा रही थी। पिछली सरकारों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। हमारी सरकार ने जनता की इस मांग को पूरा करते हुए स्टेडियम का शिलान्यास भी कर दिया है।

सतपुलीः प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान, रविवार को पोखरा ब्लॉक में टीएचडीसी वित्त पोषित स्टेडियम का शिलान्यास किया। इसके साथ ही अनेक योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। पोखडा ब्लॉक में लंबे समय से लगातार स्टेडियम की मांग की जा रही थी।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सतपाल महाराज ने कहा कि लंबे समय से पोखरा ब्लॉक में स्टेडियम की मांग क्षेत्रीय जनता द्वारा की जा रही थी। पिछली सरकारों ने जनता की मांग की लगातार अनदेखी की लेकिन भाजपा सरकार ने कम समय में ही जनता की मांग को पूरा करते हुए स्टेडियम का शिलान्यास कर दिया। उन्होंने कहा कि टीएचडीसी के सहयोग से बनने वाले स्टेडियम का निर्माण शीघ्र ही प्रारंभ कर दिया जाएगा।

महाराज ने कहा कि टीएचडीसी वित्त पोषित यह स्टेडियम निश्चित रूप से एक अद्भुत स्टेडियम के रूप में बनकर तैयार होगा जिसमें खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन में बडी आसानी होगी। उन्होने इस मौके पर पोखड़ा बैंड से झिनोरा तक सड़क निर्माण के लिए 2 लाख की धनराशि स्वीकृत करने की भी घोषणा की।

चौबट्टाखाल विधायक एवं प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने राजकीय महाविद्यालय चौबट्टाखाल के लिए 22 लाख 74 हजार की लागत से बनने वाले सम्पर्क मार्ग का भी शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होने नन्दा देवी मंदिर, गुराड़ तल्ला में स्थापित तीलू रौतेली मूर्ति परिसर में विधायक निधि से निर्मित कार्यों का भी लोकार्पण करने के साथ.साथ तीलू रौतेली संग्रहालय का स्थलीय निरीक्षण भी किया।

महाराज ने एकेश्वर महादेव मंदिर में 5 लाख की लागत से पर्यटन विभाग द्वारा किए जाने वाले स्थलीय कार्यों का भी शिलान्यास किया।

इस अवसर पर पोखड़ा ब्लाक प्रमुख प्रीति देवी, युवा भाजपा नेता सुयश रावत, भाजपा मण्डल अध्यक्ष महिपाल सिंह नेगी, पुष्कर जोशी, हेमलता रावत, कुसुम देवी, संजय जोशी, प्रभुशरण बुडाकोटी, जितेन्द्र नेगी, विजय भारत नेगी, लता देवी, सुनील भदोला, गोविन्द सिंह रावत, शुभम रावत समस्त शक्ति केन्द्र, बूथ अध्यक्ष सहित टीएचडीसी के उप महाप्रबंधक सुनील शाह, उप अधिकारी आनंद सिंह रावत और कार्यदायी संस्था अधिकारी विनोद बड़थ्वाल, कमल नौटियाल आदि अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments