Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री धामी ने जल्द यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होने के दिए संकेत

मुख्यमंत्री धामी ने जल्द यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होने के दिए संकेत

देहरादून: धामी सरकार प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड) लागू करने की ओर तेजी से कदम उठा रही है। सीएम धामी ने विशेषज्ञ कमेटी द्वारा जल्द ही रिपोर्ट सौंपे जाने की बात कही है I जिससे इसमें तेजी आती नजर आ रही हैI

सीएम धामी ने मीडिया के सामने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए गठित की गई कमेटी अगले दो महीने में अपनी रिपोर्ट दे देगी। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट देने के लिए समिति को छह माह का समय दिया गया था। ऐसे में अब उम्मीद है कि समिति अगले दो महीने में अपनी रिपोर्ट सौंप देगी। 

जिसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से दिए गए संकेत से यह स्पष्ट नजर आ रहा है कि जल्द ही यूनिफॉर्म सिविल कोड प्रदेश में लागू होगा। 

बता दें, उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए प्रदेश सरकार ने उच्चतम न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया था। कमेटी राज्य के सभी लोगों के व्यक्तिगत नागरिक मामलों को नियंत्रित करने वाले सभी प्रासंगिक कानूनों की जांच करने और मसौदा कानून या मौजूदा कानून में संशोधन की रिपोर्ट तैयार करेगी। समिति में सिक्किम उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश प्रमोद कोहली, पूर्व मुख्य सचिव, पूर्व कुलपति और एक सामाजिक कार्यकर्ता को सदस्य बनाया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments