Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराष्ट्रीयसोनाली फोगाट हत्याकांड मामले में हरियाणा पुलिस ने सीसीटीवी व लैपटॉप गायब...

सोनाली फोगाट हत्याकांड मामले में हरियाणा पुलिस ने सीसीटीवी व लैपटॉप गायब करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

देहरादून: सोनाली फोगाट हत्याकांड मामले में हरियाणा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं| पुलिस ने अरोपी के पास से एक लैपटॉप और फोन को बरामद किया हैं| सोनाली के परिवारवालों ने उस पर डीवीआर,  लैपटॉप और सीसीटीवी गायब करने का आरोप लगाया था।  वहीं मंगलवार को पुलिस ने डीवीआर भी बरामद कर ली थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि डीवीआर में मार्च माह के बाद की कोई रिकॉर्डिंग नहीं है। सोनाली फोगाट की मौत के मामले में न्याय दिलाने के लिए अब खाप भी आगे आएंगी।

पूनिया खाप के राष्ट्रीय प्रवक्ता जितेंद्र छातर ने कहा कि हरियाणा सरकार ने सीबीआई जांच नहीं कराई तो खापों की बैठक बुलाई जाएगी।

सोनाली फोगाट के जेठ कुलदीप फोगाट ने कहा कि जल्द ही तेरहवीं के बाद आदमपुर हलके के लोगों की बैठक बुलाएंगे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फार्म हाउस में मंगलवार को जांच में एक डीवीआर मिली थी। जिसकी जांच पर पता लगा कि इसमें पिछले पांच महीने का कोई रिकॉर्ड नहीं है। इस डीवीआर में मार्च तक की ही फुटेज हैं।

एसएचओ मनदीप चहल ने कहा कि पुलिस शिवम के मोबाइल कॉल की डिटेल भी खंगालेगी। जिसमें पता लगाया जाएगा कि सोनाली की मौत के बाद सुधीर सांगवान ने उसे कितने बजे फोन किया। उस दिन शिवम के मोबाइल पर किस-किस के फोन आए। शिवम किन-किन लोगों के संपर्क में था। लैपटॉप, डीवीआर, दस्तावेज लेकर क्यों गया। 

उन्होंने आगे कहा कि गोवा पुलिस आ गई है। हम शिवम नाम के शख्स से पूछताछ कर रहे हैं। वह यूपी के मेरठ-गाजियाबाद इलाके में था। वह अक्सर अपना फोन स्विच ऑफ कर देता था। आगे की पूछताछ के दौरान हमें एक लैपटॉप और फोन मिला है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments