Latest news
गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeस्वास्थ्यउत्तराखंड में लंपी वायरस का कहर, 4 हजार से अधिक पशु प्रभावित,...

उत्तराखंड में लंपी वायरस का कहर, 4 हजार से अधिक पशु प्रभावित, 119 की मौत

देहरादून: उत्तराखंड में छह हजार से अधिक पशु लंपी वायरस के चपेट में आ गये हैं| इस वायरस के चलते 119 पशुओं की मौत हो चुके है। पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने गुरुवार को लंपी बीमारी की स्थिति और बचाव की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बीमारी से बचाव के लिए प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में पशुओं को गोटपॉक्स वैक्सीन लगाई जाए। 

सचिवालय के वीरचंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ सौरभ बहुगुणा ने बैठक की थी| इस बैठक में विभागीय मंत्री ने लंपी बीमारी की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि हरिद्वार, देहरादून व ऊधमसिंह नगर जिले में अब तक 6,506 पशु लंपी बीमारी से ग्रसित हैं। जिनका उपचार किया जा रहा है। इसमें 2456 पशु स्वस्थ हो चुके हैं। 119 पशुओं की मौत हुई है। 

बता दें, प्रदेश में लंपी बीमारी से पशुओं के स्वस्थ होने की दर 40 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.8 प्रतिशत है। विभाग के माध्यम से पशुओं में रोग की रोकथाम के लिए 1.8 लाख गोटपॉक्स वैक्सीन खरीद कर जिलों को उपलब्ध कराई गई है। अब तक 49820 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments