Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeशिक्षावन दरोगा ऑनलाइन परीक्षा घोटाला में बड़ा खुलासा, आयोग की बड़ी लापरवाही...

वन दरोगा ऑनलाइन परीक्षा घोटाला में बड़ा खुलासा, आयोग की बड़ी लापरवाही आई सामने 

देहरादून: वन दरोगा ऑनलाइन परीक्षा घोटाला में एसटीएफ की टीम जांच में लगी हुई हैं| इस बीच आयोग की बड़ी लापरवाही सामने आई हैं| जिससे वर्ष 2015 के बाद की कई परीक्षाएं सवालों के घेरे में आ गई हैं।

दरासल, आयोग के अधिकारियों ने परीक्षाएं कराने का जिम्मा जिस कंपनिय को दिया था उस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने सितंबर 2021 को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया था।

बता दें, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन दरोगा की ऑनलाइन परीक्षा करने के लिए व्यवसायिक परीक्षा मंडल, मध्य प्रदेश के व्यापम की ब्लैकलिस्टेड कंपनी एनएसईआईटी लिमिटेड कंपनी को सोपा था। इस कंपनी को वन दरोगा की परीक्षा से एक महीने पहले सितंबर 2021 में ब्लैक लिस्ट किया गया था| इस कंपनी की तीन और परीक्षाओं की छह महीने पहले से जांच चल रही थी। बावजूद इसके आयोग ने इसके बारे में कोई जानकारी नहीं जुटाई। 

एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश में जब जांच हुई तो पता चला कि परीक्षा केंद्रों पर पेपर को गलत तरीके से डाउनलोड कराया गया था। विस्तृत जांच में पाया गया था कि परीक्षा के लिए 10 फरवरी 2021 को दोपहर 1.30 बजे लॉग हुआ। पेपर डाउनलोड पीईबी यानी व्यापम के कंप्यूटर से नहीं बल्कि किसी और मशीन से हुआ फिर जमकर नकल हुई।

उन्होंने बताया कि इन तीनों परीक्षाओं में मध्य प्रदेश के तीन लाख से ज्यादा अभ्यर्थी बैठे थे। इसी तरह की गड़बड़ी वन दरोगा भर्ती परीक्षा में भी हुई है। कंपनी की भूमिका संदिग्ध है। इस मामले में जांच की जा रही है। अन्य प्रदेशों से भी इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद इसमें और भी खुलासे हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments