Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeशिक्षाराज्य लोक सेवा आयोग ने किया ग्रीवांस रिड्रेसल सेल का गठन, हर...

राज्य लोक सेवा आयोग ने किया ग्रीवांस रिड्रेसल सेल का गठन, हर शिकायत व सुचना का लिया जायेगा संज्ञान

देहरादून: समूह-ग की 23 भर्तियों को लेकर उम्मीदवारों की तरफ से आने वाली हर शिकायत और सूचना पर राज्य लोक सेवा आयोग नजर रखेगा। जिसके लिए आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने भर्तियों से जुड़े उम्मीदवारों की शिकायतों और सूचनाओं का संज्ञान लेने के लिए ग्रीवांस रिड्रेसल सेल का गठन किया है।

बता दें, इसमें ऑफलाइन व ऑनलाइन शिकायतें ली जाएंगी। ऑफलाइन शिकायतों में पत्र, शिकायती पत्र, समाचार पत्रों के माध्यम से आने वाली खबरें, शासन की ओर से संदर्भित शिकायतें ली जाएंगी।

उम्मीदवारों की तरफ से आने वाली हर शिकायटन की रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसकी राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार हर सप्ताह समीक्षा करेंगे। आयोग के अधिकारी या कर्मचारी को भेजी गई व्यक्तिगत शिकायत का कोई संज्ञान नहीं लिया जाएगा। 

नोडल अधिकारी शिकायतों को अयोग के सचिव के सामने पेश करेंगे। शिकायतों या सूचनाओं का एक सप्ताह में निराकरण करने के बाद संबंधितों को सूचित किया जाएगा। अगर शिकायत का संबंध एक से अधिक उम्मीदवारों से होगा तो इसे समाचार पत्रों या वेबसाइट के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments