Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराष्ट्रीयप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को दृढ़ इच्छाशक्ति एवं विशाल व्यक्तित्व का धनी, कुशल प्रशासक एवं प्रभावी कार्यसाधक बताया हैं| सीएम ने कहा कि दुनिया में आज भारत की जो छवि व पहचान बनी है उसका पूरा श्रेय मोदी के करिश्माई व्यक्तित्व को जाता है। उनके नेतृत्व मे भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना भी साकार हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में देश के हित के हर वो काम मुमकिन हुए जो पहले सम्भव नहीं लगते थे। प्रधानमंत्री की संकल्प शक्ति का ही परिणाम है कि जम्मू कश्मीर को धारा 370 व 35ए से आजादी मिली, जम्मू कश्मीर के लोग देश की मुख्यधारा से जुड़कर विकास की नई इबारत लिख रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि देश के करोड़ो लोगों की आस्था के अनुरूप अयोध्या में राम के भव्य मन्दिर का शिलान्यास प्रधानमंत्री के कर कमलों द्वारा किया गया है। उन्होंने देशहित में ऐसे ऐतिहासिक निर्णय लिये हैं जिनके बारे में पहले कोई सोच भी नहीं सकता था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की भगवान केदारनाथ के प्रति गहरी श्रद्धा एवं आस्था है। केदारनाथ का पुनर्निर्माण के साथ ही बद्रीनाथ पुनर्निर्माण योजनाओं पर भी कार्य गतिमान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री शतायु हो यह हम सब प्रदेशवासियों की कामना है।

मुख्यमंत्री ने भगवान बद्री विशाल तथा केदारनाथ जी से प्रधानमंत्री के दीर्घ जीवन की कामना की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments