Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeराजनीतिकरन माहरा की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित सदस्यों की...

करन माहरा की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित सदस्यों की हुई पहली बैठक

देहरादून: प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में बैठक हुई I इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्यों एवं प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का मनोनयन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपा गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित सदस्यों की पहली बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण रखने को 3600 किमी पैदल यात्रा प्रारंभ की है। सभी पदाधिकारियों का यह नैतिक दायित्व है कि वे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएं और इसे गिरने न दें।

माहरा ने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी पहले की भांति जंबो आकार की न होकर बहुत ही सीमित और छोटी होने वाली है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपने बड़े नेताओं का आदर करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि पार्टी को गुटों में बंटने से परहेज करना होगा, तब ही कांग्रेस मजबूती से आगे बढ़ सकती है। सभी के लिए पार्टी सर्वप्रथम, कार्यकर्ता दूसरे और नेता तीसरे स्थान पर होना चाहिए।

बैठक में प्रदेश चुनाव अधिकारी जीसी चंद्रशेखर भी मौजूद रहे, उन्होंने सभी पीसीसी सदस्यों से प्रदेश अध्यक्ष को सहयोग करने को कहा। उन्होंने कहा कि बिना सहयोग के संगठन चल नहीं सकता।

उन्होंने साथ ही दलबदल करने वाले नेताओं पर भी प्रहार किया। उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं की पृष्ठभूमि खंगालने पर वे सभी अवसरवादी, अनैतिक कार्यों में लिप्त और भ्रष्ट मिलेंगे। यही पार्टी छोड़कर भाजपा में जा रहे हैं। ईमानदार व साफ छवि का व्यक्ति कांग्रेस नहीं छोड़ रहा है।

इस अवसर पर उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी व नवप्रभात, विधायक विक्रम सिंह नेगी, फुरकान अहमद, मदन बिष्ट, सुमित हृदयेश, पूर्व विधायक रंजीत रावत व पीसीसी सदस्य अल्का पाल ने संगठन को मजबूत बनाने के सुझाव दिए।

पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, शूरवीर सिंह सजवाण, विधायक रवि बहादुर, वीरेंद्र जाति, अनुपमा रावत व ममता राकेश, पूर्व विधायक मनोज रावत व राजकुमार, गरिमा दसौनी, मथुरादत्त जोशी, पीके अग्रवाल, जसविंदर गोगी समेत कई नेता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments