Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeखेलइंडिया लीजेंड्स ने मारी बाजी, सचिन के नाम से गूंजा स्टेडियम

इंडिया लीजेंड्स ने मारी बाजी, सचिन के नाम से गूंजा स्टेडियम

देहरादून: बृहस्पतिवार को मौसम के साफ होने के बाद रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का दून में दूसरा मुकाबला राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में इंडिया लीजेंड्स और इंग्लैंड लीजेंड्स के खिलाड़ी आमने-सामने थे। साथ ही हर चौके-छक्के पर स्टेडियम में दर्शकों ने इंडिया के नारे लगाए।

अंतरराष्ट्रीय मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। जहां एक ओर स्टेडियम के हर कोने में तिरंगा लहराता दिखा। वहीं, कई दर्शक इंडियन लीजेंड्स की जर्सी में नजर आए, जबकि बच्चों, महिलाओं और युवाओं ने चेहरे और हाथ पर तिरंगा बनाया। 

मैच खत्म होने के लिए दो बॉल रहने से पहले दो दर्शक मैदान में आकर सचिन के पैरों पर गिर गए। हालांकि, आनन-फानन में आए बाउंसर ने दोनों को मैदान से बाहर कर दिया, जबकि सचिन को इस बात का अंदाजा ही नहीं था कि कोई दर्शक उनकी ओर आ रहा है। 

25 हजार क्षमता वाला राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम दर्शकों से भरा-भरा नजर आया। स्टेडियम में कोई सचिन की तस्वीर लेकर पहुंचा तो कुछ लोगों ने सचिन के नाम के अक्षर दिखा भारतीय टीम का उत्साहवर्धन किया। सीरीज के तहत दून में होने वाले छह मुकाबलों की शुरुआत बीती 21 सितंबर से होनी थी।

लेकिन बारिश के चलते मैच को रद्द कर दिया गया। तय शेड्यूल के अनुसार 22 सितंबर शाम साढ़े सात बजे इंडिया लीजेंड्स और इंग्लैंड लीजेंड्स की टीम के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस के दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, खेल मंत्री रेखा आर्य मौजूद रहे। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने सिक्का उछालकर टॉस किया।

इंग्लैंड की टीम ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इंडिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में पांच विकेट खोकर 170 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड लीजेंड्स की टीम 130 रन ही बना सकी। इंडियन लीजेंड्स के कप्तान सचिन तेंदुलकर को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments