Latest news
सिटी फॉरेस्ट, कालसी घाट, आमवाला तरला से धौलास आवासीय योजना तक एमडीडीए उपाध्यक्ष का मैराथन निरीक्षण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डीएम मोदीपुरम से ऋषिकेश तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सपना होने जा रहा सच राशन कार्ड बनवाने के आय मानकों की होगी समीक्षाः रेखा आर्या अगामी कैबिनेट में रखा जायेगा ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य का प्रस्तावः डॉ. धन सिंह रावत रिस्पना को नया जीवन देने की तैयारी, जिला प्रशासन-नगर निगम की संयुक्त मुहिम तेज नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 105 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति दी उत्तराखण्ड में 13 बीएलओ ने 8 दिन में पूर्ण किया एसआईआर का कार्य

[t4b-ticker]

Thursday, June 18, 2026
Homeराजनीतिगृह मंत्री अमित शाह ने राजद और जदयू पर कसा तंज, बोले...

गृह मंत्री अमित शाह ने राजद और जदयू पर कसा तंज, बोले मेरे बिहार आने से लालू और नितीश की जोड़ी के पेट में हो रहा है दर्द

देहरादून: केंदीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार के पूर्णिया पहुंचे I इस दौरान उन्होंने राजद और जदयू पर जमकर हमला बोला I

पूर्णिया में जनभावना सभा (रैली) को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा, आज मैं जब बिहार में आया हूं तब लालू और नीतीश की जोड़ी को पेट में दर्द हो रहा है। वो कह रहे हैं कि बिहार में झगड़ा लगाने आए हैं, कुछ करके जाएंगे। अमित शाह ने तंज कसते हुए कहा, लालू जी झगड़ा लगाने के लिए मेरी जरूरत नहीं है आप झगड़ा लगाने के लिए पर्याप्त हो, आपने पूरा जीवन यही काम किया है।

अमित शाह ने कहा, मैं लालू और नीतीश जी दोनों से कहना चाहता हूं कि आप ये जो दलबदल कर रहे हो। यह भाजपा या नरेंद्र मोदी के साथ धोखा नहीं है, यह बिहार की जनता के साथ धोखा है। उन्होंने कहा, नीतीश कुमार ने लालू यादव को साथ लेकर जंगलराज के प्रति अपना रवैया स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा, जब लालू जी सरकार में हैं तो कौन उनसे बचा सकता है। जिस दिन से शपथ हुई है, उसी दिन से बिहार में कानून व्यवस्था चरमरा गई। 

2024 में कमल खिलाने का किया दावा

शाह ने कहा, अगले चुनाव में न नीतीश कुमार की सरकार बनेगी और न ही लालू यादव की। अगली बार नरेंद्र मोदी का कमल खिलेगा। उन्होंने कहा, मैं बिहार की जनता से कहने आया हूं कि 2024 में बिहार अपना जनता अपना फैसला सुना दे कि बिहार में सिर्फ नरेंद्र मोदी का शासन चलेगा। मैं कहना चाहता हूं कि लालू-नीतीश की जोड़ी एक्पोज हो चुकी है, यह बिहार को आगे नहीं ले जा सकती है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments