Latest news
अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्तिः रेखा आर्या सेवारत शिक्षकों के टीईटी अनिवार्यता का शीघ्र होगा समाधानः डाॅ. धन सिंह रावत पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की मीडिया कार्यशाला पर्यटन मंत्री महाराज की अध्यक्षता में आयोजित हुई पर्यटन विकास परिषद की बोर्ड बैठक राज्यपाल ने आईवीआरआई मुक्तेश्वर का किया भ्रमण प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरी विशाल के दर्शन, बीकेटीसी को दी 10 करोड़ की धनराशि दान आरसीएस पोर्टल लॉन्च होने से ऑनलाइन हुई सूबे की सहकारी सेवाएं मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश मोदी का कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जायेगाः महाराज समाधान दिवस’ बना उम्मीद की किरण, गंभीर रूप से बीमार 4 बच्चों का होगा मुफ्त इलाज

[t4b-ticker]

Tuesday, June 16, 2026
Homeराजनीतिअंकिता हत्याकांड पर गरमाई सियासत, राहुल और प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार...

अंकिता हत्याकांड पर गरमाई सियासत, राहुल और प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

देहरादून: उत्तराखंड में अंकिता हत्याकांड ने राष्ट्रीय स्तर पर तूल पकड़ गया है। इस मामले में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने परोक्ष रूप से केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों पर निशाना साधा है।

राहुल गांधी ने कहा कि उत्तराखंड और मुरादाबाद की घटनाओं ने सबका दिल दहला दिया है। राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड पर ट्वीट किया कि भारत जोड़ो यात्रा में वह कई प्रतिभाशाली बच्चियों और युवतियों से मिल रहे हैं। एक बात साफ है कि हमारा भारत तब ही आगे बढ़ेगा, जब देश की महिलाएं सुरक्षित होंगी।

साथ ही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उत्तराखंड में अंकिता भंडारी के साथ घटी घटना दिल दहलाने वाली है। नौकरी करने वाली महिलाओं को सुरक्षा देना और नौकरी की जगह को सुरक्षित बनाना सरकार की जिम्मेदारी है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देनी होगी। त्वरित कार्रवाई और सख्त सजा व महिला सुरक्षा के उचित प्रविधानों से ही इस समस्या का हल निकलेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments