Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeअपराधहिजाब ना पहने पर युवती को उतारा मौत के घाट

हिजाब ना पहने पर युवती को उतारा मौत के घाट

देहरादून: कई देशों में बुर्का व हिजाब को लेकर बढ़ते बवाल के बीच मुंबई से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। दरसल एक शख्स ने अपनी पत्नी को बुर्का न पहनने के कारण मार डाला। दोनों ने इकबाल से अंतरधार्मिक विवाह किया था| लेकिन महिला अपने पती की जोर जबर्दस्ती से तंग आकर तलाक मांग रही थी। जिस कारण आरोपी ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी इकबाल शेख ने सोमवार रात पत्नी रूपाली को सरेराह चाकू से गोद डाला। घटना मुंबई के चेंबूर इलाके में हुई। मुंबई पुलिस ने आरोपी इकबाल को गिरफ्तार कर लिया है। 

उन्होंने आगे बताया कि रूपाली ने इकबाल शेख से तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों चेंबूर इलाके में स्थित इकबाल के घर में रहते थे। रूपाली चूंकि हिंदू थी और शादी के बाद भी वह मुस्लिम रीति-रिवाजों का पालन नहीं कर रही थी, इसलिए इकबाल खुद और उसके परिजन उससे खफा थे। इकबाल के परिजन रूपाली को बुर्का पहनने के लिए दबाव डालते थे, लेकिन वह नहीं मानती थी। इसे लेकर कलह होने लगी थी। इसके बाद रुपाली और इकबाल अलग रहने लगे थे। दंपती का एक बेटा भी है। 

पुलिस ने बताया कि छह माह से अलग रहते हुए भी दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती रहती थी। हालांकि, इकबाल इस दौरान भी उस पर मुस्लिम परंपराओं को मानने के लिए दबाव डालता था। रुपाली इकबाल की दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी के बच्चे नहीं होने पर उसने उसे तलाक दे दिया था। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments