Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डहाईकोर्ट ने यूकेएसएसएससी भर्ती घपले को लेकर कांग्रेस विधायक की याचिका पर...

हाईकोर्ट ने यूकेएसएसएससी भर्ती घपले को लेकर कांग्रेस विधायक की याचिका पर की सुनवाई

देहरादून: हाईकोर्ट ने सोमवार को यूकेएसएसएससी की परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस विधायक की याचिका पर सुनवाई की। सुनवाई के बाद वरिष्ठ न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा की एकलपीठ ने मामले में राज्या सरकार से एक सप्ताह के भीतर याचिका पर आपत्ति पेश करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 12 अक्तूबर को की जानी है।

बता दें, परीक्षा गड़बड़ी मामले में कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी ने शपथपत्र के जरिये सीबीआई जांच कराने की मांग की है। खटीमा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की| जिसमे लिखा है कि यूकेएसएसएससी परीक्षा में हुई गड़बड़ी की जांच एसटीएफ सही तरीके से नहीं कर रही है। मामले में अभी तक जो गिरफ्तारियां हुई हैं छोटे-छोटे लोगों की हुई हैं। मामले में एक भी बड़े व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई। जबकि इसमें उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के कई बड़े अधिकारी और नेता शामिल हैं। आरोप है कि सरकार उन्हें बचा रही है। इसलिए इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments