Latest news
मंत्री गणेश जोशी ने जखोली में जनकल्याण शिविर में सुनीं जनसमस्याएं भाजपा की विधानसभावार कोर कमेटियां गठित, संगठनात्मक एवं चुनावी रणनीति पर चर्चा शुरू मुख्यमंत्री ने विधायक अरविंद पांडेय के आवास पर पहुंचकर परिजनों से की भेंट डीएम ने की आपदा तैयारी एवं मानसून पूर्व व्यवस्थाओं की समीक्षा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहाः सीएम मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, डीएम ने रवाना किए जागरूकता रथ मुख्यमंत्री ने गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने दून में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण आईएमए पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय सेना को मिले 481 नए सैन्य अधिकारी वाहन पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, दो लोगों की मौत, तीन घायल

[t4b-ticker]

Sunday, June 14, 2026
Homeराजनीतिसीएम धामी, विधानसभा अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के एक साथ नई दिल्ली...

सीएम धामी, विधानसभा अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के एक साथ नई दिल्ली दौरे से मची हलचल

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण मंगलवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए है I जिससे सियासी गलियारों में हलचल मच गई है I

अचानक हुई इस रवानगी से सभी के मन में तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहे है I हालांकि तीनों नेताओं ने अपनी दिल्ली यात्रा के अलग-अलग कारण बताए। वहीं, सोशल मीडिया में तीनों दिग्गज नेताओं के अचानक दिल्ली का रुख करने के यही मायने निकाले जा रहे हैं कि केंद्रीय नेतृत्व राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालातों पर उनसे चर्चा करेगा और कुछ निर्देश भी देगा। 

दिल्ली रवाना होने से पूर्व मुख्यमंत्री ने साफ किया कि उनका पूर्व निर्धारित कार्यक्रम था और उन्हें केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के सचिव से राज्य में पर्यटन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करनी है। वहीं दूसरी ओर तीनों नेताओं के दिल्ली रवाना होने से यह चर्चा भी गर्म रहीं है कि उन्हें केंद्रीय नेतृत्व ने अंकिता हत्याकांड, विधानसभा बैकडोर भर्ती के संबंध में जानकारी के लिए बुलाया है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि उन्हें मुख्यमंत्री धामी के दिल्ली जाने की जानकारी नहीं है । न ही उन दोनों की इस संबंध में कोई बात हुई। उन्होंने लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला जी से शिष्टाचार भेंट को अपने दिल्ली जाने का कारण बताया है।

वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने भी खुलकर जवाब नहीं दिए I उन्होंने कहा कि मेरा दिल्ली का कार्यक्रम पहले से तय था। मैं अपने परिवार के बीच आई हूं। मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के बारे में मुझे एयरपोर्ट पर जानकारी मिली।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments