Latest news
मंत्री गणेश जोशी ने जखोली में जनकल्याण शिविर में सुनीं जनसमस्याएं भाजपा की विधानसभावार कोर कमेटियां गठित, संगठनात्मक एवं चुनावी रणनीति पर चर्चा शुरू मुख्यमंत्री ने विधायक अरविंद पांडेय के आवास पर पहुंचकर परिजनों से की भेंट डीएम ने की आपदा तैयारी एवं मानसून पूर्व व्यवस्थाओं की समीक्षा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहाः सीएम मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, डीएम ने रवाना किए जागरूकता रथ मुख्यमंत्री ने गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने दून में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण आईएमए पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय सेना को मिले 481 नए सैन्य अधिकारी वाहन पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, दो लोगों की मौत, तीन घायल

[t4b-ticker]

Sunday, June 14, 2026
Homeउत्तराखण्डआरएसएस नेता ने की अंकिता के माता-पिता पर अमर्यादित टिपण्णी, घुस्साए लोगों...

आरएसएस नेता ने की अंकिता के माता-पिता पर अमर्यादित टिपण्णी, घुस्साए लोगों ने किया जमकर विरोध

देहरादून: आरएसएस पदाधिकारी विपिन कर्णवाल ने मंगलवार को सोशल मीडिया द्वारा अंकिता भंडारी के माता-पिता पर अभद्र टिप्पणी की I जिसके बाद से जनाक्रोश भड़क गया है I बुधवार को भारी संख्या में एकत्रित हुए ग्रामीणों ने रायवाला थाने का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि अपमानजनक टिप्पणी करने वाले आरएसएस पदाधिकारी पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाए।

इस दौरान घुस्साए लोगों ने थाना प्रभारी के खिलाफ भी नारेबारी कर विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस आरएसएस पदाधिकारी को शह दे रहे हैं। इस दौरान हाईवे पर सांकेतिक जाम भी लगाया गया, जिससे दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं।

बता दें कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचार प्रमुख विपिन कर्णवाल की ओर से दिवंगत अंकिता भंडारी के परिवार पर की गई अभद्र टिप्पणी से सोशल मीडिया पर घमासान मच गया है । मंगलवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा-जो बाप और भाई 19 साल की लड़की की कमाई खाता हो और बाद में लड़की की लाश भी बेच दे, उसके लिए क्या चिल्लाना। सबसे बड़ा गुनहगार तो लड़की का बाप है। जैसे ही उन्होंने इसे पोस्ट किया,उसके कुछ देर बाद सोशल मीडिया पर इस टिप्पणी का जबरदस्त विरोध शुरू हो गया। लोगों ने इसपर गंभीर विरोध जताया।

लोगों ने इस टिप्पणी को उत्तराखंड की संस्कृति के खिलाफ बताया। कर्णवाल की संघ के बड़े पदाधिकारियों के साथ फोटो वायरल होने लगी। सूत्र बताते हैं कि संघ के पदाधिकारियों ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए कर्णवाल को फटकार लगाई। इसके बाद कर्णवाल ने इस पोस्ट को सोशल मीडिया से हटा लिया।

लेकिन लोग आरएसएस नेता की टिप्पणी पर भड़क गए और उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई। विरोध के बीच आरएसएस नेता ने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी। उन्होंने अपनी सफाई में एक वीडियो डाला, जिसमें अंकिता के पिता पर अभद्र नारे-टिप्पणी करते हुए दिखाया गया है। कर्णवाल के बयान से संघ पदाधिकारियों की स्थिति भी असहज हो गई। संघ नेता के खिलाफ अलग-अलग थानों में तहरीर देकर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments