Latest news
मंत्री गणेश जोशी ने जखोली में जनकल्याण शिविर में सुनीं जनसमस्याएं भाजपा की विधानसभावार कोर कमेटियां गठित, संगठनात्मक एवं चुनावी रणनीति पर चर्चा शुरू मुख्यमंत्री ने विधायक अरविंद पांडेय के आवास पर पहुंचकर परिजनों से की भेंट डीएम ने की आपदा तैयारी एवं मानसून पूर्व व्यवस्थाओं की समीक्षा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहाः सीएम मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, डीएम ने रवाना किए जागरूकता रथ मुख्यमंत्री ने गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने दून में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण आईएमए पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय सेना को मिले 481 नए सैन्य अधिकारी वाहन पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, दो लोगों की मौत, तीन घायल

[t4b-ticker]

Saturday, June 13, 2026
Homeराष्ट्रीय4-P मॉडल का सबसे बड़ा उदाहरण हैं सूरत: पीएम मोदी

4-P मॉडल का सबसे बड़ा उदाहरण हैं सूरत: पीएम मोदी

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर गुजरात के सूरत पहुंच गए हैं। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने एक रोड शो में भाग लिया। इसके बाद पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नवरात्र में यहां आना मेरा सौभाग्य है। सूरत श्रम का शहर है। यहां टैलेंट की कद्र होती है। सूरत में विकास हर घर तक पहुंचा है। यह ऐसा शहर जहां देश के हर कोने से लोग आकर रोजगार पा रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि इस सदी के शुरुआती दशकों में जब दुनिया में 3-P यानि पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप की चर्चा होती थी, तब मैं कहता था कि सूरत 4-P का उदाहरण है। 4-P यानि पीपुल, पब्लिक, प्राइवेट, पार्टनरशिप। यही मॉडल सूरत को विशेष बनाता है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि सूरत शहर लोगों की एकजुटता औऱ जनभागीदारी, दोनों का बहुत ही शानदार उदाहरण है। हिंदुस्तान का कोई प्रदेश ऐसा नहीं होगा, जिसके लोग सूरत की धरती पर न रहते हों। सूरत की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये शहर श्रम का सम्मान करने वाला शहर है।  

पीएम ने कहा कि तब जो दिल्ली में सरकार थी, हम उनको बताते-बताते थक गए कि सूरत को एयरपोर्ट की जरूरत क्यों है, इस शहर का सामर्थ्य क्या है। आज देखिए, कितनी ही फ्लाइट्स यहां से चलती हैं, कितने लोग हर रोज यहां एयरपोर्ट पर उतरते हैं। एयरपोर्ट से शहर को जोड़ने वाली सड़क जो बनी है, वो सूरत की संस्कृति, समृद्धि और आधुनिकता को दर्शाती है। लेकिन यहां अनेक साथी ऐसे हैं जिन्होंने एयरपोर्ट के लिए भी हमारे लंबे संघर्ष को देखा है, उसका हिस्सा भी रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments