Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधअंकिता मर्डर केस: प्रियंका को गुमशुदा बताने वाले न्यूज पोर्टल के खिलाफ...

अंकिता मर्डर केस: प्रियंका को गुमशुदा बताने वाले न्यूज पोर्टल के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून: वनंत्रा रिजॉर्ट में अंकिता से पहली कर्मचारी प्रियंका को गुमशुदा बताने वाले न्यूज पोर्टल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पश्चिम बंगाल की रहने वाली प्रियंका वर्तमान में थाना क्षेत्र के मांडूवाला में रह रही हैं। उन्होंने एक न्यूज पोर्टल पर उनको लेकर गलत खबरें चलाकर बदनाम करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि अंकिता हत्याकांड के बाद वनंत्रा रिजॉर्ट में पूर्व कर्मचारी प्रियंका के साथ भी प्रताड़ना का मामला सामने आया था। यह भी सामने आया था कि वनंत्रा रिजॉर्ट के मालिक व उसके साथियों द्वारा जैसा शोषण हत्या से पूर्व अंकिता का किया जा रहा था, वही प्रियंका के साथ भी करने की कोशिश की जा रही थी । सोशल मीडिया पर आई इन खबरों के बाद पुलिस ने प्रियंका से संपर्क कियाI

प्रियंका ने इन बातों पर इन्कार करते हुए पुलिस को बताया कि उन्होंने 30 जून को रिजॉर्ट में काम शुरू किया था। लेकिन, रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य ने डेढ़ महीने बाद भी उन्हें सैलरी नहीं दी थी। जिस कारण उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments