Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डपांच घंटे तक एंबुलेंस में पड़ा रहा युवक का शव, घरवालों ने...

पांच घंटे तक एंबुलेंस में पड़ा रहा युवक का शव, घरवालों ने लेने से किया मना

देहरादून: हरिद्वार के जिला चिकित्सालय में एक नया मामला सामने आया हैं चिकित्सकों ने अपने यहां मृत घोषित युवक का शव लेने से ही इंकार कर दिया। एंबुलेंस चालक का कहना है कि वह सुबह पांच बजे अमरोहा से मृतक के शरीर को लेकर जिला अस्पताल आ गया था, लेकिन 5 घंटे बीत जाने के बाद भी अस्पताल प्रबंधन ने बॉडी को अपने सुपुर्द नहीं लिया हैं।

एंबुलेंस चालक फरमान उर्फ गुलाम नवी का कहना है की शुक्रवार शाम 6:00 बजे उसे शव ले जाने के लिए अस्पताल से फोन आया था जिसके बाद वह शव को लेकर अमरोहा निकल गया था शव के साथ एक महिला भी थी जिसने शव ले जाने के लिए फोन किया था। रात को जब शव लेकर अमरोहा पहुंचे तो घरवालों ने शव लेने से ही मना कर दिया जबकि महिला को अपने पास रख लिया|

उसने आगे कहा कि अमरोहा मैं मैंने ही पुलिस को फोन करके बुलाया लेकिन पुलिस ने भी मुझे बॉडी लेकर वापस जाने को कह दिया| मैं सबको लेकर आज सुबह 5:00 बजे जिला चिकित्सालय पहुंच गया लेकिन सुबह से मैं लगातार परेशान हो रहा हूं और दोपहर 11:00 बजे तक भी अस्पताल ने बॉडी मोर्चरी में नहीं रखा।

एंबुलेंस चालक ने कहा कि अपनी परेशानी लेकर बराबर में स्थित कोतवाली में भी पांच-पांच बार जा चुका हूं लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है| अस्पताल के डॉक्टर भी यही कह रहे हैं कि हम सबको नहीं लेंगे तुम पुलिस के पास जाओ और पुलिस यह कह कर टाल रही है कि यह हमारी जिम्मेदारी नहीं है| शुक्रवार शाम 6:00 बजे से यह टाइम आ गया है और बॉडी मेरी गाड़ी में ही पड़ी हुई है।

वहीं, जिला चिकित्सालय हरिद्वार के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. चंदन मिश्रा का कहना है कि खुर्शीदा नामक मां अपने मृत बेटे का शव लेकर शाम सात बजे यहां से चली गई थी। जब किसी मृतक के साथ परिजन होते हैं तो शव उन को सौंप दिया जाता है। अब उनके घर वाले शव ले रहे हैं या नहीं ले रहे हैं। यह उनकी जिम्मेदारी है। ऐसे में बॉडी को वापस लेना भी हमारे लिए संभव नहीं है। अंतिम संस्कार उसके घर वालों को ही करना होगा अगर इसमें कोई विवाद है तो पुलिस का सहयोग लेकर निपटाया जाए। पुलिस यदि हमें कहती है तो ही हम शव को मोर्चरी में रख सकते हैं। एक बार जब शव परिजनों को सौंप दिया जाता है तो उसमें अस्पताल की भूमिका समाप्त हो जाती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments