Latest news
उत्तराखण्ड में एसआईआर की शुरुआत, राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने भरे गणना फार्म सेतु आयोग के सीईओ ने राज्य के दीर्घकालिक आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन से संबंधित विषयों पर की चर्चा समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर नगर आयुक्त ने कसी नकेल विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने में सबका सहयोग जरूरीः मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सच हो रहा विकसित भारत का संकल्पः सीएम मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सीएम धामी को सौंपा गणना फॉर्म सीएम ने जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह में प्रतिभाग किया नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री

[t4b-ticker]

Tuesday, June 9, 2026
Homeउत्तराखण्डबंशीधर भगत ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर दी आपत्तिजनक टिपण्णी,...

बंशीधर भगत ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर दी आपत्तिजनक टिपण्णी, विडियो वायरल

देहरादून: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत एक कार्यक्रम में अपने बयान को लेकर सुर्ख़ियों में आ गए है I

दरअसल, हल्द्वानी में आयोजित एक कार्यक्रम का वीडियो इस समय इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कालाढूंगी से विधाायक बंशीधर भगत देवी देवताओं पर आपत्तिजनक कमेंट करते हुए सुनाई दे रहे हैं।

वायरल वीडियो में भगत अपने संबोधन में कह रहे है कि महिला शक्ति पहले से ही सशक्त रही है। बालकों का नंबर तो हमेशा बाद में आता है। भगवान तक ने आपका पक्ष लिया है। इस दौरान हंसते हुए वह कहते सुनाई देते हैं कि विद्या मांगों तो सरस्वती को ‘पटाओ’, शक्ति मांगो तो दुर्गा और धन मांगो तो लक्ष्मी को ‘पटाओ’।

इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने और भी कई आपत्तिजनक बाते कही जिसका वीडियो वायरल हो गया है I वायरल विडियो से बंशीधर भगत सवालों के घेरे में आ गए है I

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के समीर आर्य, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, ब्लाक प्रमुख हल्द्वानी रूपा देवी, रेवाधर बृजवासी, भुवन आर्य, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, डा. लता पांडे, जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी, जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments