Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डहरिद्वार में पकड़े गए दो आतंकी, पूछताछ के दौरान अहम जानकारी आई...

हरिद्वार में पकड़े गए दो आतंकी, पूछताछ के दौरान अहम जानकारी आई सामने

देहरादून: उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) द्वारा हरिद्वार से दो आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप है। पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसी सतर्क हो गई है। अब इन आतंकवादियों से जुड़े लोगों की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, यूपी एटीएस की गिरफ्त में आए आतंकी गतिविधियों में शामिल बांग्लादेशी आरोपी तल्हा व अलीनूर सलेमपुर गांव में रह रहे थे। वो दोनों एटीएस के हत्थे चढ़ने से चंद दिन पहले ही यहां पहुंचे थे।

यूपी एटीएस की ओर से जारी प्रेस नोट में जानकारी दी गई है कि रुड़की के गांव नगला इमरती के रहने वाले मुदस्सिर और कामिल निवासी जाहीरपुर देवबंद सहारनपुर ने आरोपियों को यहां ठहराया था। पिछले कई साल से कामिल भी यहां रहकर दिहाड़ी मजदूरी कर रहा था और वह ही मुदस्सिर से जुड़ा हुआ था।

बता दें, उत्तर प्रदेश एटीएस ने बीते दिनों अलकायदा के इंडियन सब कांटिनेंट माड्यूल अलकायदा बर्र-ए-सगीर और उसके सहयोगी संगठन जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश से जुड़े आठ आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद हरिद्वार से बांग्लादेश मूल के अली नूर और रुड़की निवासी मुदस्सिर को भी गिरफ्तार किया हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments