Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिहीरा बा को अपशब्द कहने पर स्मृति ईरानी ने आप पर साधा...

हीरा बा को अपशब्द कहने पर स्मृति ईरानी ने आप पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा के प्रति गुजरात की आम आदमी पार्टी के प्रमुख गोपाल इटालिया द्वारा अपशब्द कहने पर सत्तारूढ़ भाजपा व आप के बीच सियासत तेज हो गई है। उनके बयान की भाजपा ने कड़ी निंदा करते हुए आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा हैं।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि केजरीवाल की कृपा से गुजरात के आप नेतृत्व ने पीएम की 100 साल की मां को दुर्भावनापूर्वक निशाना बनाया है। केजरीवाल का यह नया घटिया स्तर कोई आश्चर्य की बात नहीं है। हीरा बा का एकमात्र अपराध-नरेंद्र मोदी को जन्म देना है, इसलिए आप नेता और कार्यकर्ता उन्हें दंडित करना और गाली देना चाहते हैं।

ईरानी ने आगे कहा कि मैं कोई नाराजगी नहीं जताती, मैं यह नहीं दिखाना चाहती कि गुजराती कितने नाराज हैं, लेकिन आप यह जान लें कि जनता ने आपको देख लिया है। इस गलती के लिए आपकी पार्टी को गुजरात में चुनावी रूप से नष्ट कर दिया जाएगा, जनता न्याय करेगी।

केजरीवाल के निर्देश पर दिया गया बयान: स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गुजरात के आप नेता ने कई ऐसे बयान दिए हैं, जो हिंदुओं और मंदिर जाने वाली महिलाओं का अपमान है। आप नेताओं का 100 साल की महिला, जिसका राजनीति से कोई लेना देना नहीं है, को अपशब्द कहना, स्पष्ट रूप से अक्षम्य है। अरविंद केजरीवाल नए घटिया स्तर पर जा सकते हैं, लेकिन उन्हें एहसास नहीं है कि गुजरात और गुजराती महिलाओं को हमारे समाज में किस सम्मान की नजर से देखते हैं। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments