Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डपिकअप वाहन खाई में गिरने से हादसा, चालक समेत 2 की मौत

पिकअप वाहन खाई में गिरने से हादसा, चालक समेत 2 की मौत

देहरादून: त्यूनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक पिकअप वाहन के खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो गया । प्लासू के पास एक पिकअप वाहन करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को वाहन के खाई में गिरने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शवों को खाई से बाहर निकाला। 

थानाध्यक्ष आशीष रवियान ने बताया कि मृतकों की पहचान चालक सुलेमान(उम्र 50 वर्ष) पुत्र गानी निवासी ग्राम रिक्षाणू थाना त्यूनी और सुनील चौहान(उम्र 35 वर्ष) पुत्र केशर सिंह चौहान निवासी थंगाड तहसील चौपाल थाना नेरवा जिला शिमला हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। शवों को राजकीय अस्पताल त्यूनी की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments